फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   social empowernment through education to students

सामाजिक कुरीतियों के प्रति विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

Sun, 14 Jul 2019 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
social empowernment through education to students
सामाजिक कुरीतियों के प्रति विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

झांसी। जिले के 11 कालेजों में पुलिस अधिकारी विद्यार्थियों को अच्छे और बुरे की जानकारी देंगे। सप्ताह में एक घंटे में दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी जाएगी। इस कार्य में शिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा।

सिगरेट, शराब सहित कई तमाम बुराइयां छात्र जीवन में अनायास प्रवेश कर जाती हैं, जो धीरे-धीरे अपराध की ओर अग्रसर कर देती हैं। इन बुराइयों से दूर रखने के लिए अच्छे व बुरे का ज्ञान कराया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलोें में स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस विभाग के अधिकारियों को चयनित कालेजों में जाकर विद्यार्थियों क ो जागरूक करने का दायित्व सौंपा गया है। इसको लेकर रविवार को पुलिस लाइन झांसी में बैठक भी हुई। इसमें नोडल अधिकारी सीओ सदर संग्राम सिंह, जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य सहित कई अन्य कालेजों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। इसमें सीओ सदर ने बताया कि हर थाने में एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है, जो कालेजों में जाकर सप्ताह में क्लास लेंगे। इनमें कक्षा आठ व नौ के विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्हें डायल 100 सहित कई अन्य जानकारियां दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सामाजिक कुरीतियों को मिटाने वाले पाठ्यक्रम भी पढ़ाए जाएंगे। ताकि वह सामाजिक कुरीतियों से दूर रहे और एक अच्छे नागरिक बने। उनके अनुसार जिले में 11 कालेज चयनित है। इनमें नोडल अधिकारी जाएंगे और शिक्षक के सहयोग से पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed