फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   social distencing appeal

घर पर मनाएं त्योहार, हाउस मैपिंग टीम को दें सही जानकारी

Sun, 05 Apr 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
social distencing appeal
बैठक में धर्मगुरुओं व व्यापारियों को संबोधित करते एसएसपी डी प्रदीप कुमार। - फोटो : REPORTERS
झांसी। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें, घर पर रहें। आने वाले त्योहारों पर सोशल डिस्टेंसी का कड़ाई से पालन किया जाए। धर्मगुरु इसका प्रचार-प्रसार अवश्य करें। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। हाउस टू हाउस मैपिंग में टीम को सही जानकारी अवश्य दें। शनिवार को यह बात डीएम आंद्रा वामसी ने पुलिस लाइन में धर्मगुरुओं व व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में कही।
विज्ञापन

एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने कहा कि शब- ए-बरात, गुड फ्राइडे, वैशाखी त्योहार घर पर ही मनाएं और सोशन डिस्टेंसी का पालन करें। हाउस टू हाउस मैपिंग कार्य चल रहा है। टीम को सही जानकारी दें, कुछ भी नहीं छुपाएं। सभी परिवार के हित में ही कार्य कर रहे हैं। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो धर्मगुरु उसका खंडन अवश्य करें। अफवाहों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि सभी धर्मस्थल बंद हैं। वहां चोरी होने का खतरा है, ऐसे में उनकी सुरक्षा होनी चाहिए। व्यापारी राजीव राय ने मलिन व घनी बस्तियों में नगर निगम द्वारा सैनिटाइज्ड करने का सुझाव दिया। पंडित बसंत गोलवलकर ने कहा कि अनेक मंदिरों में परिवार भी रहते हैं, उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुफ्ती साबिर कासिमी शहर काजी ने कहा कि मस्जिदों की सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। व्यापारी अशोक जैन ने कहा कि शासन से जो आदेश जनता के लिए भेजे जा रहे हैं, उनका लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार होना चाहिए। शहर काजी मोहम्मद हाशिम ने बताया कि मस्जिद से एलान कर दिया गया है कि इस दफा शब-ए- बरात पर कोई जलसा नहीं होगा। अपने घरों पर ही फातिया पढ़ें। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, मौलाना मोहम्मद शाकिर, फादर सदानंद, फादर सहाय नाथन, राजीव बब्बर, प्रवीण जैन, हरिशंकर चतुर्वेदी उपस्थित रहे। संचालन सीओ सिटी संग्राम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed