{"_id":"5f4413e68ebc3e3d125c0800","slug":"social-distansing-fail-in-market-jhansi-news-jhs1746003132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में उमड़ा लोगों का रेला, सोशल डिस्टेसिंग हुई तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में उमड़ा लोगों का रेला, सोशल डिस्टेसिंग हुई तार-तार
विज्ञापन
सीपरी बाजार में कच्चे पुल के पास घंटों लगा रहा जाम।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह रही कि पूरे दिन सीपरी बाजार जाम की चपेट में रहा। पैदल चलना भी मुश्किल भरा रहा। किसी तरह पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया, लेकिन दिनभर जाम के हालात बने रहे। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सीपरी बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक तरफ पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने के कारण कोई समस्या पैदा नहीं हो सकी। लेकिन, सोमवार को लॉकडाउन खुलते ही लोगों का रेला उमड़ पड़ा। खूब जाम लगने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं।
सबसे बुरा हाल सीपरी बाजार का रहा। यहां वाहनों की तादाद बढ़ने के कारण जाम लगना शुरू हो गया। सबसे ज्यादा जाम की समस्या कच्चे पुल के पास हुई। जहां रेंग-रेंग कर वाहन चलने के कारण वाहन फं स गए। लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार-बार जाम लगने की सूचना पाकर पहुंची सीपरी पुलिस ने वाहन निकलवाए, लेकिन बार-बार वाहनों के फंसने से जाम लगता रहा। कई लोग जाम से बचने के लिए नौ नंबर वाली व आईटीआई के रास्ते से गुजरे।