{"_id":"5fb81e1c8ebc3e9bc3697358","slug":"snatak-election-not-use-evm-jhansi-news-jhs181511144","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक चुनाव में ईवीएम का नहीं होगा प्रयोग, गुलाबी रंग का होगा मतपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक चुनाव में ईवीएम का नहीं होगा प्रयोग, गुलाबी रंग का होगा मतपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ कमिश्नरी कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर - मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बैठक की। इसमें प्रत्याशियों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, इलाहाबाद, फतेहपुर तथा कौशांबी के 293 मतदान स्थलों पर एक दिसंबर को सुबह 8 बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन में ईवीएम का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसमें ट्रेडीशनल वैलट पेपर गुलाबी रंग का उपयोग होगा। मतपत्र में प्रत्याशी का हिंदी में नाम तथा फोटो होगी, जिसके सामने खाली बाक्स में बैंगनी कलर के पेन से नंबर लिखना होगा। नंबर लिखने के लिए हिंदी, अंग्रेेजी तथा रोमन भाषा के अंकों का प्रयोग किया जाएगा। मतदान के बाद मत पेटिकाओं को संबंधित जनपदों से पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ बीकेडी के कोठारी हॉल के स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। मतदान दिवस पर शराब की समस्त दुकानें बंद रहेंगी।
एक दिसंबर को मतदाताओं के लिए विशेष अवकाश मिलेगा। वोट डालने के लिए फोटो युक्त पहचान पत्र आवश्यक होगा। मंडलायुक्त ने कहा कि संबंधित दस जिलों में शिकायत निवारण के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। झांसी कमिश्नरी में कंट्रोल रूम नंबर 0510 - 2443313 शुरू किया गया है। मतदान के लिए प्रशिक्षण संबंधित जिला पर ही कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों को आपराधिक रिकॉर्ड का समाचार पत्रों में तीन बार प्रकाशन कराना अनिवार्य होगा। सभी दस जनपदों में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया जा चुका है। बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी प्रसाद, मंडी उपनिदेशक चंद्रपाल तिवारी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव के अलावा प्रत्याशियों में कांग्रेस के अजय सिंह, सपा के डॉ. मान सिंह यादव, बुंदेलखंड क्रांति दल की डॉ. शबनम सोनी, जन अधिकार पार्टी के उत्तम कुमार मौर्य सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद रहे। हालांकि बैठक में भाजपा प्रत्याशी मौजूद नहीं रहे।