फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   snake ne kisan ka kata, nati ne mar dala

सांप ने किसान को काटा, नाती ने मार डाला

Tue, 10 Sep 2019 08:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
snake ne kisan ka kata, nati ne mar dala
सांप के डसने से किसान की मौत
विज्ञापन

झांसी। जालौन जिले के माड़री गांव में खेत पर सांप ने किसान को डस लिया। इस पर किसान के नाती ने सांप को मौके पर ही मारा डाला। हालत बिगड़ने पर किसान को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौैरान उनकी मौैत हो गई। सोमवार को जालौैन के माड़री गांव निवासी रामरतन पाल (58) अपने नाती मन्नू पाल के साथ खेत की रखवाली कर रहे थे। सुबह खेेत पर ही अचानक सांप ने रामरतन को डस लिया। यह देखकर मन्नू ने मौके पर ही सांप को मार डाला। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed