{"_id":"66aeb4313c7e69c10b0eb7f4","slug":"smriti-vatika-will-be-developed-on-the-centenary-of-kakori-incident-jhansi-news-c-11-jhs1002-364190-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: काकोरी कांड की शताब्दी पर विकसित की जाएगी स्मृति वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: काकोरी कांड की शताब्दी पर विकसित की जाएगी स्मृति वाटिका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नौ अगस्त को काकोरी कांड के सौ वर्ष पूरे होने पर वन विभाग की ओर से मऊरानीपुर के मेढ़की गांव में पांच हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्मृति वन विकसित करने की योजना के अंतर्गत एक हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
काकोरी कांड की शताब्दी के मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर बलिदानियों को याद किया जाएगा। झांसी वन विभाग के अफसरों ने भी काकोरी कांड के बलिदानियों की याद में स्मृति वन विकसित करने की योजना तैयार की है। स्मृति वाटिका में जन प्रतिनिधियों के साथ ही आम नागरिकों को आमंत्रित कर बलिदानियों के नाम पर पौधरोपण कराया जाएगा। साथ ही जिले भर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ उनके परिजनों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। वन विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है। स्मृति वाटिका में घूमने आने वाले लोगों के टहलने और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वाटिका को रोशन करने के लिए आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी।
फोटो...
वर्जन...
कोकोरी कांड की शताब्दी पर स्मृति वाटिका को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। मऊरानीपुर में स्मृति वन विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिवारों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
जेबी शेंडे, प्रभागीय वन अधिकारी