फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smoke rings blowing in trains even after paying fine

Jhansi News: जुर्माना देने के बाद भी ट्रेनों में उड़ा रहे धुएं के छल्ले

Mon, 10 Jul 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Smoke rings blowing in trains even after paying fine
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। स्टेशन परिसर और ट्रेनों में धूम्रपान करना वर्जित है। बावजूद, तमाम लोग इसकी परवाह किए बगैर बीड़ी-सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आ जाते हैं। लाखों रुपये का जुर्माना अदा करने के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।
ट्रेनों में लोग बीड़ी-सिगरेट न पीएं, इसके लिए कोचों में स्मोक डिटेक्टर लगे हुए हैं। बावजूद, नशे की तलब होने पर लोग बीड़ी-सिगरेट का धुआं उड़ा ही लेते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ रेलवे की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक साल के दरम्यान स्टेशन परिसर व ट्रेनों में धूम्रपान करते हुए 2676 लोगों को पकड़ा चुका है और इनसे 2,43,400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इनमें से कई पर तो कोच में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


चंडीगढ़-मदुरई एक्सप्रेस रद्द
झांसी। उत्तर रेलवे के सरहिंद-नांगल डैम रेलखण्ड, चंडीगढ़- सनहवाल, सहारनपुर-अंबाला व अंबाला- दिल्ली रेलखंड पर कई जगहों पर बारिश का पानी रेलवे ट्रैक पर भर गया है। इससे इन रेल खंडों पर ट्रेनों का आवागमन बाधित बना हुआ है। इसके चलते झांसी से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12687 मदुरई- चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 जुलाई को निरस्त रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वैन के जरिये किया जागरूक
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा मोबाइल वीडियो वैन का संचालन किया जा रहा है, जिसके जरिये लोगों को संरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं। सोमवार को मोबाइल वीडियाे वैन के जरिये झांसी रेल मंडल के कई क्षेत्रों में संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। ब्यूरो

आरपीएफ के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर
झांसी। छत्तीसगढ़ से गांजे की तस्करी कर जम्मू ले जाते समय तस्करी का आरोपी सोमवार को झांसी में आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 93 हजार रुपये का गांजा बरामद किया गया है।

झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कौशिक और डिटेक्टिव विंग की इंस्पेक्टर शिप्रा की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 93 हजार रुपये मूल्य के 9.3 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चांपा निवासी अनुज कुमार साहू बताया। आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से जम्मू एक व्यक्ति को गांजा देने जा रहा था। ट्रेन बदलने के लिए स्टेशन पर उतरा था। वहीं, फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ निवासी फरमान को चोरी के दो मोबाइल के साथ पकड़ा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed