फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart police

स्मार्ट होगा पुलिस का काम, ऑनलाइन कार्यशाला से सिखाएं जाएंगे गुर

Fri, 02 Oct 2020 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
smart police
smart police
झांसी। पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग के गुर सिखाने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला की शुरूआत की गई है। इसमें रिटायर्ड अधिकारियों से लेकर रिटायर्ड जज को ऑनलाइन कार्यशाला में शामिल किया जाएगा, ताकि पुलिस का कार्य और भी बेहतर हो सके। हर रविवार को यह कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें थानेदार से लेकर विवेचना अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने पुलिसकर्मियों को स्मार्ट पुलिसिंग के गुर सिखाने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला की शुरूआत की है। इसमें महिला संबंधी अपराधों में साक्ष्य संकलन व विवेचना की जानकारी मिलेगी। पुलिस महकमे में व्यवहार सुधार से लेकर जनता से कैसे पेश आया जाए, इसको लेकर भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

साइबर अपराध भी तेजी के साथ बढ़ा है। इन मामलों में भी विवेचनाओं में साक्ष्य संकलन व वैज्ञानिक विधि से विवेचना करने के गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों के तनाव व अवसाद को दूर करने के लिए भी विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed