फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city poject increse after end loksabha election

आचार संहिता खत्म होने के बाद आकार लेगी स्मार्ट सिटी

Sun, 12 May 2019 01:21 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 12 May 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
smart city poject increse after end loksabha election
smart city jhansi - फोटो : demo
झांसी। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद स्मार्ट सिटी आकार लेने लगेगी। सबसे पहले महिलाओं के लिए बनाई गई पिंक टॉयलेट का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही अन्य प्रस्तावित योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत झांसी महानगर का चयन दो साल पहले हुआ था। चयन के बाद से ये योजना कागजों में ही दौड़ रही थी पर अब ये धरातल पर आकार लेने को तैयार है। 23 मई को लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त हो जाएगी। इसके बाद सबसे पहले स्मार्ट सिटी के तहत महिलाओं के लिए बनाई गई पिंक टॉयलेट का लोकार्पण होगा। पहले बुंदेलखंड कॉलेज के सामने बनी टॉयलेट जनता को समर्पित की जाएगी। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद बस स्टैंड के पास बन रही टॉयलेट को लोकार्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत शहर में होने वाली कई कामों की योजना कागजों में तैयार की जा चुकी है। इसके तहत रेलवे स्टेशन से होकर मिनर्वा तक के मार्ग को स्मार्ट सड़क बनाया जाएगा। ये सड़क कर्माबाई चौराहे से इलाइट चौराहा, जीवन शाह, किला होते हुए मिनर्वा पहुंचेंगी। आचार संहिता खत्म होते ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसी तरह नगर निगम में शहर का कमांड सेंटर बनाया जाना है। इसके तहत पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा, जिस पर नगर निगम में बनने वाले कमांड सेंटर से नजर रखी जाएगी। इसके टेंडर भी आचार संहिता के बाद किए जाएंगे। साथ ही शहर के सौ सरकारी भवनों /विद्यालय भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट स्थापित होने हैं और सौ प्वाइंट पर सौर ऊर्जा प्लांट लगने हैं। इन कामों को भी आचार संहिता समाप्त होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बनेंगी सात पिंक टॉयलेट
शहर में महिलाओं के लिए सात स्थानों पर पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाना है। इनमें से बीकेडी और बस स्टैंड के पास इनके निर्माण का काम अंतिम दौर में है। जबकि, सीपरी बाजार और जिला महिला अस्पताल के सामने भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है। इनके अलावा तीन और पिंक टॉयलेट बनाई जानी हैं, जिनके लिए भी स्थान तय नहीं हैं।

महिलाएं ही करेंगी संचालन
पिंक टॉयलेट की सफाई हो या निगरानी, सभी काम महिला कर्मचारी ही करेंगी। टॉयलेट में दो इंडियन व दो वेस्टर्न सीट होंगी। साथ ही दिव्यांग महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था होगी। इसके अलावा टॉयलेट में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगेगी। बेबी फीडिंग चैंबर अलग से बनाया जाएगा। टॉयलेट में आरओ पानी की भी व्यवस्था होगी।


स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत होने वाले कार्यों का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के तत्काल बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बीकेडी के पास पिंक टॉयलेट बनकर तैयार है। इसका 23 मई के बाद लोकार्पण कर दिया जाएगा। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed