फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city jhansi, pink toilet

फाइलों से निकलकर अब जमीन पर ‘करवट’ लेगी स्मार्ट सिटी

Wed, 26 Jun 2019 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
smart city jhansi, pink toilet
झांसी। महानगर का स्मार्ट सिटी के तहत चयन हुए दो साल पूरे हो चुके हैं। बावजूद, अब तक इसके तहत चुनिंदा ही काम हो पाए हैं। इस अवधि में पूरा ध्यान कार्ययोजना तैयार करने पर रहा। लेकिन, ये पूरा हो चुका है और अब योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फाइलों में दबी स्मार्ट सिटी की जमीन पर रंगत नजर आने लगेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत झांसी महानगर का चयन 23 जून 2017 को हुआ था। स्मार्ट सिटी के तहत पहला काम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में सौ फीट का राष्ट्रध्वज लगाने का हुआ था। लेकिन, इसके बाद कोई अन्य काम धरातल पर पूरा होता नजर नहीं आया। इस दरम्यान योजनाओं को मूर्त रूप देने की योजनाएं तैयार की जाती रहीं। शहर में कई स्थानों पर महिलाओं के लिए ‘पिंक टॉयलेट’ बनाने का काम शुरू किया गया। इनमें से दो बीकेडी और बस स्टैंड के पास बनकर तैयार हैं, लेकिन शुरुआत नहीं हो पाई। हालांकि, इस अवधि में पुराने शहर को स्मार्ट रूप देने की योजनाएं तैयार की जाती रहीं और कई कामों की शुरुआत की गई। योजनाएं तैयार हैं। कई काम पूरे होने को हैं, जबकि तमाम कामों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिनकी जल्द शुरुआत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

294 करोड़ से ये होंगे काम, टेंडर जारी
.........................................................
- आधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर
- 211 सरकारी भवनों और 14 विद्यालय भवनों पर लगेेंगे सोलर सिस्टम
- 100 सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगेंगे
- शहर में रेलवे स्टेशन से मिनर्वा तक 9.85 किमी की स्मार्ट सड़क बनेगी
- स्कूलों में आधुनिक पाठ्य सामग्री और निगरानी उपकरण लगेंगे
- छह स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू होंगी
ये काम हैं प्रगति पर
..............................
- महिलाओं के लिए शहर में सात पिंक टॉयलेट का निर्माण
- डॉ. वृंदावन लाल पार्क में ओपन जिम, जॉगिंग, साइकिल ट्रैक का काम
- अर्बन हाट में रिटेल स्टोर, प्रदर्शनी सेंटर, ओपन एयर ऑडिटोरियम सहित अन्य कार्य
- महानगर पेयजल योजना
खर्च होंगे पंद्रह अरब से अधिक
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पंद्रह अरब चवालीस करोड़ छब्बीस लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें से नौ अरब सत्ताइस करोड़ तेहत्तर लाख रुपये के काम प्रस्तावित कर दिए गए हैं। जबकि, पांच अरब इक्यानवे करोड़ पचपन लाख के कार्य विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है। कई योजनाओं के काम अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं और कई काम जल्द शुरू होने वाले हैं। जल्द ही शहर के लोगों को स्मार्ट सिटी की झलक नजर आने लगेगी। जन सुविधाओं के विकास पर जोर रहेगा।

- एके शर्मा, नोडल अधिकारी - स्मार्ट सिटी /अधिशासी अभियंता
केंद्रीय मंत्री ने जानी योजना की प्रगति
मंगलवार को भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की प्रगति जानी। अब तक हुए कार्यों पर उन्होंने संतोष जताया। साथ ही अधिकारियों को तेजी से काम के लिए प्रोत्साहित किया। एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकराम फुंडे, स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता एके शर्मा, राजन चड्ढा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed