फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smart city in jhansi master plan made

जाम से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार

Tue, 16 Feb 2021 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Smart city in jhansi master plan made
ट्रैफिक प्लान की खबर में..... विकास भवन सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते महापौ?
झांसी। जाम से कराह रही महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मास्टर प्लान तैयार हो गया है। रास्तों पर ट्रैफिक सिग्नलिंग प्रणाली को विकसित करने के साथ पार्किंग समेत तमाम इंतजाम किए जाएंगे। योजना के तहत महानगर में तमाम सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। साथ ही राहों को सुगम बनाने के लिए वन वे सिस्टम लागू किया जाएगा। सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात व्यवस्था के मद्देनजर तमाम अहम फैसले लिए गए। बैठक के दौरान सबसे अधिक चर्चा और प्रस्ताव मेडिकल कॉलेज के आसपास यातायात सुगम बनाने को लेकर आए।
विज्ञापन

बैठक में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि कई बार सड़क हादसों के घायलों को इलाज नहीं मिल पाता है। इसे लेकर स्मार्ट सिटी के तहत मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर जगह चिह्नित कराई जाएगी। डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएं। साथ ही महानगर में तमाम नाबालिग वाहन चला रहे हैं। ऐसे में प्रवर्तन की कार्रवाई तेज की जाए। बैठक में एआरटीओ ने तमाम बिंदुओं पर जानकारियां साझा कीं। इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश राय, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एडीएम वित्त राम अक्षयवर चौहान, डीएसओ तीर्थराज यादव, डीआईओएस डॉ. कोमल सिंह यादव, बीएसए हरिवंश कुमार, बस ऑपरेटर यूनियन के अनूप यादव, मोहम्मद जावेद और राजीव अग्रवाल मौजूद रहेे।
विज्ञापन

कानपुर बाईपास से पहले खड़ी होंगी एंबुलेंस
बैठक में तय किया गया कि मेडिकल कॉलेज के गेट पर एंबुलेंस खड़ी होने से जाम लगता है। ऐसे में एंबुलेंसों के लिए मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन से लेकर कानपुर बाईपास तक पार्किंग बनाई जाएगी। बस स्टैंड के आसपास जाम के हालात रहते हैं। इसके लिए बस स्टैंड के सामने खाली पड़ी जमीन पर ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा। जीवनशाह तिराहा समेत कई मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिक चौक में वन वे लागू होगा
महानगर के मानिक चौक समेत तमाम प्रमुख मार्ग संकरे हो गए हैं। इन मार्गों पर वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस जल्द सर्वे करने के बाद नई व्यवस्था शुरू कराएगी। वहीं जिन जगहों पर कई सारे स्कूल हैं, उनकी छुट्टी के समय में अंतराल कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed