{"_id":"5039e80b5a582a933342721fe8e9a06b","slug":"smart-city-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी: न चुनी गई झांसी, न काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी: न चुनी गई झांसी, न काशी
ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में देखने का ख्वाब सजाए महानगर वासियों को झटका लगा है। झांसी तो दूर स्मार्ट सिटी मिशन योजना के टॉप 20 शहरों में प्रदेश के एक भी शहर का चयन नहीं हुआ है। योजना में चयन के लिए करीब तीन माह तक मशक्कत करने वाले नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों में निराशा का माहौल है।
केंद्र सरकार ने जब स्मार्ट सिटी योजना की घोषणा की थी तो किसी को झांसी के चयन की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जिस गति से नगर निगम ने योजना के लिए काम किया, लोगों को उम्मीद बढ़ने लगी थी कि झांसी का चयन हो जाएगा। अक्तूबर व नवंबर माह में चली जद्दोजहद में झांसी महानगर ने कई रेस में विभिन्न शहरों को पछाड़ा था।
जनसहभागिता के सभी मुकाबलों में झांसी तीसरे व चौथे नंबर पर रहा, वहीं वोटिंग में मतों के लिहाज से तीसरे नंबर पर व जनसंख्या के सापेक्ष मिले वोटों में पहला स्थान हासिल किया था। जिस समय वोटिंग का परिणाम आया था तब महानगर वासियों व नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को विश्वास हो गया था कि टॉप 20 में झांसी का चुना जाना तय है।
विज्ञापन
नगर निगम के अफसरों का कहना था कि झांसी के लिए योजना बनाने वाली एनके विल्टकॉन कंपनी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए कार्य योजना बना रही है। लोगों को उम्मीद थी कि झांसी और काशी दोनों का चयन उत्तर प्रदेश से टॉप 20 के लिए होगा। लेकिन, बृहस्पतिवार को जब परिणाम आया तो सूची में झांसी और काशी तो दूर यूपी का एक भी शहर शामिल नहीं था।