फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sloganeering againt bihar goverment

बॉर्डर पर प्रवासी मजदूरों ने बिहार सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Sat, 23 May 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
sloganeering againt bihar goverment
sloganeering againt bihar goverment
झांसी। शुक्रवार को उप्र - मप्र की सीमा पर हजारों की संख्या में बिहार के विभिन्न इलाकों के प्रवासी श्रमिक पहुंचे। बिहार सरकार द्वारा इन श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के इंतजाम न किए जाने से आक्रोशित इन श्रमिकों ने बॉर्डर पर बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तकरीबन बारह हजार श्रमिकों को बस, ट्रेन व उनके साथ लाईं गाड़ियों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश - मध्य प्रदेश की सीमा पर शिवपुरी रोड पर रक्सा थाना इलाके की सिकंदरा बार्डर पर मुंबई और गुजरात से आने वाले श्रमिकों का पहुंचना लगातार जारी है। पिछले दस दिनों से रोजाना हजारों की संख्या में श्रमिक यहां उमड़ रहे हैं। शुक्रवार को सीमा पर बारह हजार श्रमिकों ने दस्तक दी। इनमें से आठ हजार से अधिक बिहार के विभिन्न जनपदों के मजदूर रहे। बॉर्डर पर पहुंचकर इन श्रमिकों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। श्रमिकों का कहना था कि बिहार सरकार की ओर से उन्हें उनके गांव - घर तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि, बिहार सरकार चाहती तो महाराष्ट्र से सीधे ट्रेनों के जरिये उन्हें बिहार लाया जा सकता था। कुछ देर नारेबाजी करने के बाद मजदूर शांत हो गए। यहां से इन मजदूरों को बिहार के नजदीक के उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए रवाना किया गया। तमाम मजदूर ट्रक व अन्य वाहनों में सवार होकर यहां पहुंचे थे। उन्हें आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि बॉर्डर पर पर्याप्त संख्या में बसें हर समय उपलब्ध रहती हैं, जिससे मजदूरों को उनके गंतव्य की ओर भेजा जाता है। शुक्रवार को बीस बसों से श्रमिक भेजे गए, जबकि पांच ट्रेनें चलाई गईं। इसके अलावा तमाम श्रमिक अपने वाहनों से यहां पहुंचे, उन्हें स्कॉर्ट देकर आगे बढ़ाया गया, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को भेंट की पीपीई किट
झांसी। सामाजिक संस्था राउंड टेबल की ओर से बॉर्डर पर पहुंचकर कर्मचारियों के लिए 100 पीपीई किट, एक हजार मास्क व सेनेटाइजर बांटे गए। इस मौके पर संस्था के पवित्र खन्ना, वैभव खन्ना, आदित्य शर्मा, गौरव अरोड़ा, राहुल सूरी, राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, सुधांशु विजयवर्गीय, सौरभ कोचर आदि मौजूद रहे।

अफसरों ने देखीं बॉर्डर पर व्यवस्थाएं
झांसी। शुक्रवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा व आईजी सुभाष सिंह बघेल ने बॉर्डर पर पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश जारी किए। इस दौरान श्रमिकों को बांटे जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी देखी, जो संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed