फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sleep is being broken due to the movement of electricity, people are getting agitated

Jhansi News: बिजली की आवाजाही से टूट रही नींद, उत्तेजित हो रहे लोग

Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sleep is being broken due to the movement of electricity, people are getting agitated

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गर्मी भरी रात में बिजली की आवाजाही नींद उड़ा रही है। ऐसे में मनोरोगी, अवसादग्रस्त, माइग्रेन रोगियों की दिक्कत बढ़ रही है। कई रोगी उत्तेजित होकर तेज आवाज में बात या झगड़ रहे हैं। कुछ घबराहट और बेचैनी की शिकायत कर रहे हैं तो कुछ बकबक कर रहे हैं। ऐसे कई रोगियों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।



जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉ. शिफाका जाफरीन का कहना है कि तापमान बढ़ने से वैसे ही मानसिक रोगियों की दिक्कत बढ़ जाती है। ऊपर से बिजली की आवाजाही रहने की वजह से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। इसका सबसे ज्यादा असर अवसादग्रस्त, मनोरोगी, एंजाइटी, माइग्रेन रोगियों पर पड़ रहा है। नींद पूरी न होने से इन रोगियों में चिड़चिड़ापन, घबराहट, बेचैनी आदि की शिकायत हो रही हैं। इन रोगियों के स्वभाव में बदलाव हो रहा है। कोई छोटी-छोटी बात पर झगड़ रहा है तो कोई गुस्सा कर रहा है।
विज्ञापन


केस-एक

शहर में रहने वाली एक महिला को परिजन लेकर आए। उन्होंने बताया कि बिजली की आवाजाही की वजह से नींद पूरी नहीं हो रही है। इससे वह जरा-जरा सी बात पर घर में झगड़ा करने के साथ तेज आवाज में बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-दो



सरकारी कार्यालय में काम करने वाले व्यक्ति को लेकर परिजन ओपीडी में आए। उन्होंने बताया कि नौकरी की वजह से उसे एक सप्ताह से सोने का समय नहीं मिला। अब उसे तेज घबराहट और शरीर में कंपन हो रहा है। कर्मी जब सिर्फ सुलाने की बात कहने लगा तो उसे भर्ती करके दवा दी।

0- इन बातों का रखें ध्यान



- रोजाना सात-आठ घंटे की नींद लें।

- 10-12 गिलास पानी व शिकंजी पीएं।

- 12 से तीन बजे तक घर से निकलने से बचें।

- सुपाच्य भोजन का सेवन करें।



- रात तक मोबाइल न देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed