फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   six special train will be run

छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा शुरू

Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
six special train will be run
झांसी। रेलवे छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। कोटा-इटावा, श्रीगंगानगर-नांदेड़ श्रीगंगानगर, सूरत-मुजफ्फरपुर, तिरुनेलवेली-श्री वैष्णोदेवी, त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन गोरखपुर ओखा के बीच ट्रेन संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 09811 व 09812 कोटा-इटावा स्पेशल (प्रतिदिन) का संचालन होगा। कोटा से यह ट्रेन प्रतिदिन 8 व इटावा से 9 अप्रैल को प्रतिदिन यह ट्रेन संचालित होगी। ट्रेन नंबर 02440 व 02439 श्रीगंगानगर-नांदेड़ श्रीगंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) का संचालन होगा। श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 16 और नांदेड से 18 अप्रैल को और ट्रेन नंबर 02486 व 02485 श्रीगंगानगर नांदेड़ श्रीगंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) का सप्ताह में दो दिन संचालन होगा। श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 10 अप्रैल और नांदेड स्टेशन से 12 अप्रैल से संचालित होगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर 09059 व सूरत-मुजफ्फरपुर सूरत सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) का संचालन होगा। सूरत से 16 और मुज़फ्फरपुर 18 अप्रैल को ट्रेन संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 06787 व 06788 तिरुनेलवेली-श्री वैष्णो देवीधाम कटरा और तिरुनेलवेली सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक का संचालन होगा। तिरुनेलवेली से यह ट्रेन 12 व श्रीवैष्णो देवी धाम कटरा से 15 अप्रैल और
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 06167 व 06168 त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक पूर्ण आरक्षित ट्रेन चलेगी। त्रिवेंद्रम से 13 और निजामुद्दीन से 16 अप्रैल तक यह ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed