{"_id":"684dd897df4f489f410fcf30","slug":"six-people-including-a-councillor-have-been-named-for-breaking-into-a-house-and-assaulting-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-577403-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घर में घुसकर मारपीट करने पर पार्षद समेत छह नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घर में घुसकर मारपीट करने पर पार्षद समेत छह नामजद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लक्ष्मीगेट अंदर निवासी सुशीला ने घर के अंदर घुसकर सरिया से जानलेवा हमला करने के आरोप में पार्षद आशीष रायकवार समेत छह के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुशीला रायकवार ने पुलिस को बताया कि 26 मई की रात 8:45 बजे वह घर पर अपनी मां जानकी के साथ खड़ी थी। उसी समय आशीष रायकवार, रवि रायकवार, शोभाराम, सागर जोशी, विन्चे, राजू रायकवार समेत तीन लोग घर में घुस आए। आरोपियों के हाथ में लाठी एवं सरिया था, जबकि रवि ने तमंचा लिया था। आरोपी उसके भाई हुकुमचंद को तलाशते हुए गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान उसका भाई महेश आ गया। आरोपियों ने महेश को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उनको देखकर आरोपी हुकुमचंद को जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। उन लोगों ने घायल महेश को अस्पताल में भर्ती कराया।