फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six lakh looted in broad daylight from petrol pump manager

पेट्रोल पंप मैनेजर से दिनदहाड़े छह लाख लूटे

Mon, 13 Jun 2022 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Six lakh looted in broad daylight from petrol pump manager
झांसी/समथर। सोमवार की दोपहर समथर थाना इलाके में बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से छह लाख रुपये लूट लिए। सरेराह घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बेखौफ अंदाज में फरार हो गए। पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

समथर-पंडोखर मार्ग पर पेट्रोल पंप किसान सेवा केंद्र स्थित है। पंप के मैनेजर ग्राम तालौड़ निवासी जयराम चौरसिया हैं। सोमवार की दोपहर बारह बजे वह पेट्रोल-डीजल की बिक्री के छह लाख रुपये जमा करने बाइक पर सवार होकर समथर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जा रहे थे। बाइक ग्राम बिलहेटी निवासी रामकेश सोनी चला रहे थे। अभी वह पेट्रोल पंप से कुछ दूर रामसहाय के बाग के पास पहुंचे थे, तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने पंप मैनेजर जयराम चौरसिया की चलती बाइक में लात मारी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जयराम चौरसिया गाड़ी से गिर गए। इसी का फायदा उठाकर बदमाश उनके हाथ से नकदी का बैग छीनकर समथर की ओर भाग गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना मैनेजर ने डायल 112 पर दी। जानकारी होने पर एसपी देहात नैपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी समेत थाना पुलिस, एसओजी, स्वॉट टीम मौके पर पहुंच गई। शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। लेकिन, पुलिस के हाथ लुटेरों के कोई अहम सुराग नहीं लग पाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट लेकर जा रहा था मैनेजर
झांसी। घटना के समय बाइक ग्राम बिलहेटी निवासी रामकेश सोनी चला रहा था, जबकि मैनेजर पीछे बैठा हुआ था। रामकेश सुबह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। वह समथर की ओर जा रहा था। इस पर मैनेजर उसके साथ जाने के लिए नकदी से भरा बैग लेकर उसकी बाइक पर सवार हो गया था। रास्ते में लूट की वारदात हो गई।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। नाकाबंदी कर चेकिंग भी कराई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी- मोंठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed