Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six interstate cattle smugglers apprehended by police; 57 buffaloes rescued

Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़े छह अंतरराज्यीय पशु तस्कर, 57 भैंसोें को किया रेस्क्यू

Tue, 03 Nov 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six interstate cattle smugglers apprehended by police; 57 buffaloes rescued
एक ट्रक में दो कंपार्टमेंट में ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे जानवर, झांसी के दो एवं चार आरोपी मध्य प्रदेश के
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो /संवाद
झांसी/पूंछ। थाना पूंछ ढेरी की पुलिया के पास से सोमवार सुबह पुलिस ने छह अंतरराज्यीय पशु तस्करों को पकड़ने के साथ ही ट्रक में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 57 भैसों को बरामद किया। इन सभी को रेस्क्यू करते हुए पुलिस ने इनको खुले मैदान में रखा। सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने की वजह से करीब डेढ़ दर्जन पशुओं की हालत बिगड़ गई। पशु तस्कर सागर से इनको लेकर उन्नाव जा रहे। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।

पूंछ पुलिस को भैंसों से लदे एक ट्रक के झांसी-कानपुर हाईवे से होकर गुजरने की बात मालूम चली। सीओ मोंठ सुशील शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने ढेरी की पुलिया के पास ट्रक को रोका। पुलिस को देख ट्रक में सवार तीन युवक उतर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनको घेरकर पकड़ा।ट्रक का डाला खुलवाकर देखने पर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। अंदर दो हिस्से बनाकर उसमें भूसे की ढेर की तरह भैंसों को भरा गया था। अंदर मौजूद भैसों की हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए उन सभी 57 भैंसों को मैदान में नीचे उतारा। पकड़े गए तस्करों में राजकुमार रायकवार (22) निवासी बरुआसागर, नवी चालक (26) बरुआसागर, अरशद (20) थाना मोतीनगर सागर, अफसर (38) भगत सिंह वार्ड मोतीनगर, सागर, सलीम (26) गढ़ी दमोह एवं शाहिद (30) गढ़ी दमोह शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी पशुओं को उन्नाव के ले जाया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि चोरी करके इन पशुओं की तस्करी की जा रही है। सीओ सुशील शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी 57 भैंसों को पूंछ स्थित बाउंड्रीवॉल से घिरे मैदान में रखवाया गया है। उनके चारे और पानी की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed