फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six big projects worth Rs 6000 crore will start in Jhansi before the Lok Sabha elections.

Jhansi News: लोस चुनाव से पहले झांसी में शुरू होंगे 6000 करोड़ के छह बड़े प्रोजेक्ट

Thu, 26 Oct 2023 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six big projects worth Rs 6000 crore will start in Jhansi before the Lok Sabha elections.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव से पहले झांसी में अत्याधुनिक बहुउद्देशीय भवन, दो मॉडल सड़क, बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना, ट्रांसपोर्ट नगर, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) समेत करीब 6000 करोड़ के छह बड़े प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे। प्रशासनिक अफसर वित्तीय मंजूरी कराने के साथ इन कार्य को आरंभ कराने की तैयारियों में जी-जान से जुट गए हैं।
जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अफसरों का मानना है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना फरवरी के बाद कभी भी जारी हो सकती है। ऐसे में सरकार भी प्रस्तावित विकास कार्यों को जल्द अमली जामा पहनाना चाहती है। अफसरों को विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कराने के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। सचिवालय से भी इसकी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन



000
30 करोड़ की लागत से तैयार होगा बहुउद्देशीय भवन
जेडीए करीब 30 करोड़ की लागत से आईटीआई के पास स्थित खाली मैदान में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कराने जा रहा है। यह बहुउद्देशीय भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसकी डिजाइन भी बनकर तैयार हो चुकी है। दिसंबर माह तक इसका निर्माण आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी का पहला ट्रांसपोर्ट नगर
जेडीए ट्रांसपोर्ट नगर भी बसाने की तैयारी में है। करारी में इसकी जमीन चिन्हित की जा चुकी। इस ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसके तैयार हो जाने से कारोबारियों को आसानी होने के साथ ही भारी वाहनों की महानगर में आवाजाही भी बंद होगी।


महानगर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेगी मॉडल सड़क
महानगर में पहली मॉडल सड़क का काम भी जल्द आरंभ होने जा रहा है। नगर निगम की ओर से यह सड़क बनवाई जा रही है। आयकर तिराहे से स्टेशन रोड को जोड़ने वाली 300 मीटर लंबी सड़क को मॉडल सड़क बनाया जाएगा। इस पर करीब 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही इलाइट चौराहे से चित्रा चौराहे के बीच सड़क को भी आइकोनिक सड़क बनाने का प्रस्ताव है। यह काम भी अगले दो माह के भीतर आरंभ हो जाएगा।

पारीछा-चिरगांव के बीच हवाई अड्डा

कानपुर रोड पर पारीछा से चिरगांव के बीच हवाई अड्डा भी प्रस्तावित किया गया है। यह प्रस्ताव एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेज भी दिया गया है। अफसरों की मानें तब बीडा की मंजूरी मिल जाने से झांसी में एयरपोर्ट बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। दिसंबर माह तक इसका काम भी आगे बढ़ने की उम्मीद है। पहले चरण में करीब 69 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

- केन-बेतवा लिंक परियोजना की भी होगी शुरूआत
बुंदेलखंड के लिए बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास भी लोस चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले होने की उम्मीद है। करीब चालीस हजार करोड़ की इस भारी-भरकम परियोजना के लिए सरकार पहले ही 3100 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। इस परियोजना की मदद से झांसी, ललितपुर, बांदा समेत मध्य प्रदेश के असिंचित इलाके तक पानी पहुंच सकेगा।

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का काम भी आरंभ कराने की तैयारी
झांसी में बड़ी-बड़ी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए सरकार यहां बीडा स्थापित करने जा रही है। इसके लिए पहली किस्त के तौर पर 2800 करोड़ रुपये भी जारी किए जा चुके। नोएडा के तर्ज पर विकसित होने वाले बीडा से बेरोजगारी की समस्या दूर हो सकेगी। इसके काम भी कुछ ही माह के भीतर शुरू होने की उम्मीद है।

आईटीआई के पास रिक्त पड़ी जमीन पर बहुउद्देशीय भवन के निर्माण संबंधी औपचारिकता पूरी हो गई है। जल्द ही इसका निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाया जाएगा।
आलोक यादव, उपाध्यक्ष जेडीए
00
बीडा के लिए सरकार ने वित्तीय मंजूरी दे दी है। कुछ औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक-दो माह के भीतर ही जमीनी स्तर पर इसका काम भी आरंभ हो जाएगा। हवाई अड्डे का प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है।

मनीष चौधरी उपायुक्त, उद्योग
0000
केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। इस परियोजना से उप्र एवं मप्र दोनों को फायदा होगा। जल्द ही परियोजना के शिलान्यास कराने की तैयारी है।
शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता
सिंचाई विभाग
महानगर की एक सड़क को मॉडल सड़क बनाने के लिए चुना गया है। डिजाइन आदि तय कर ली गई है। जल्द ही काम भी आरंभ कराया जाएगा।
एसके सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम


इनसेट
डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यों का होगा लोकार्पण
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले डेढ़ दर्जन से अधिक काम भी पूरे करा लिए जाएंगे। इनका लोकार्पण कराए जाने की तैयारी है। जिन कार्यों के लोकार्पण कराए जाने की तैयारी चल रही है उसमें रेल कोच फैक्टरी समेत स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए बनाए जा रहे एंक्यूबेशन सेंटर, स्पेस म्यूजियम, जीआईसी मिनी स्टेडियम, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट पैथोलॉजी केंद्र, हर घर जल योजना, पांच सौ बिस्तरों के नए अस्पताल समेत अन्य कार्य शामिल हैं। इनका लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed