फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Six aria alert from Dengue in city

डेंगू को लेकर शहर के छह इलाके संवेदनशील

Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Six aria alert from Dengue in city
डेंगू - फोटो : ?????
झांसी। मानसूनी सीजन में डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो शहर के छह इलाकों में डेंगू के सर्वाधिक केस सामने आए हैं। यहां के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले दस सालों के आंकड़ों को देखें तो झांसी में वर्ष 2018 में डेंगू के सर्वाधिक 288 मामले सामने आए थे। इसके बाद 2019 में 63 केस मिले। चूंकि, डेंगू के ज्यादा मामले ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में घनी आबादी होने के कारण ज्यादा सामने आते हैं, ऐसे में पांच क्षेत्रों के डेंगू के मद्देनजर संवेदनशील माना जा रहा है। इनमें शिवाजी नगर, तालपुरा, खुशीपुरा, नगरा, नई बस्ती, हसारी शामिल हैं। हर बार इन्हीं इलाकों में डेंगू के लगभग पचास फीसदी मामले सामने आते हैं। मलेरिया विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी बर्तन, कूलर, पात्र आदि में पानी जमा न होने दें। यदि पानी जमा रहेगा तो डेंगू का मच्छर पनप सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed