{"_id":"5787e9b44f1c1b7d5f13e0b2","slug":"sitaram-kushwaha-bsp-condidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने सीताराम कुशवाहा को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने सीताराम कुशवाहा को मैदान में उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
bsp, jhansi hindi news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बसपा ने झांसी विधानसभा से सीताराम कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को पार्टी के कुंज वाटिका में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में की गई। मालूम हो कि सीताराम बसपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रभारी नौशाद अली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले वोट के लिए सपा व भाजपा प्रदेश में दंगा करा सकती हैं। कांग्रेस ने हमेशा दंगा करा कर दलित व मुसलमानों को लड़ाया, ताकि उनमें भाईचारा न पनपे। कांशीराम ने कांग्रेस की इस रणनीति को भांप कर उसे निस्तोनाबूद कर दिया था। आज उसी कदम पर चलकर भाजपा व सपा अपनी राजनीति चमका रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर सीताराम कुशवाहा को झांसी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। जोन कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार ने कहा कि बसपा सरकार बनाने के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि जोन कोआर्डिनेट बृजेश जाटव, जोन कोआर्डिनेटर चंद्रदत्त गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुराधा शर्मा, जिला प्रभारी विजय कुशवाहा, विधायक केपी राजपूत, पूर्व विधायक कैलाश साहू, जिला प्रभारी रामबाबू चिरगैय्या आदि ने विचार व्यक्त किए।