फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sitaram bhagwat is very faithful man to chandrashekhar azad

चंद्रशेखर आजाद के सबसे विश्वास पात्र थे सीताराम भागवत

Tue, 11 Aug 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sitaram bhagwat is very faithful man to chandrashekhar azad
क्रांतिकारी सीताराम भागवत - फोटो : REPORTERS
झांसी। देश की आजादी के लिए लड़ी गई लड़ाई में झांसी के क्रांतिवीरों में सीताराम भास्कर भागवत का भी अहम स्थान है। देश के महान सपूत क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के वह सबसे विश्वास पात्र रहे थे। सीताराम भागवत ने नमक सत्याग्रह सहित कई राष्ट्रीय आंदोलन में हिस्सा लिया और जेल भी गए।
विज्ञापन

हमीरपुर के श्रीनगर में महाराष्ट्रीय परिवार में जन्मे सीताराम भागवत ने 1930 में ओपारा में नमक सत्याग्रह के दूसरे जत्थे का नेतृत्व किया था। ऐसे में उन्हें छह माह की सजा मिली। भारत छोड़ो आंदोलन में 11 मैनेजर बंद रहे। देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहने के कारण में कई बार जेल जाना पड़ा। देश की युवा पीढ़ी सचेत हो और शारीरिक रूप से मजबूत हो ऐसे में 1923 में उन्होंने पंचकुइया क्षेत्र में महाराष्ट्र अखाड़े की स्थापना की। इसके साथ ही अन्य संस्थाओं के गठन में भी अहम
विज्ञापन

योगदान दिया। क्रांतिवीर चंद्रशेखर आजाद से इनकी काफी निकटता थी। आजाद नगर स्थित इनके घर पर कई बार आए और क्रांतिकारी गतिविधियों में लोगों को शामिल करने के लिए प्रेरित करते थे। सीताराम भागवत ने आजीवन खादी वस्त्रों को बढ़ावा दिया और स्वयं उसे पहनते थे। वह स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को लेकर हमेशा लोगों को जागरूक करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed