फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sisters will tie rakhi in saubhagya yog

सौभाग्य योग में राखी बांधेंगी बहनें

Wed, 14 Aug 2019 10:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
sisters will tie rakhi in saubhagya yog
रक्षाबंधन पर्व के लिए मानिक चौक बाजार में बहनों ने भाइयों के लिए मनपसंद राखियां चुनीं।
सौभाग्य योग में राखी बांधेंगी बहनें
विज्ञापन

झांसी। कई सालों बाद रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया नहीं है। चंद्रमा के श्रवण नक्षत्र में रहने, मकर राशि में भ्रमण करने और सौभाग्य योग होने से यह पर्व भाई और बहनों के लिए विशेष फलदायक साबित होगा। वह वर्ष भर सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहेंगे।
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन को लेकर हर साल बहनों एवं भाइयों में विशेष उत्साह रहता है। बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना ईश्वर से करती हैं। जबकि भाई अपनी बहन क ी रक्षा का संकल्प लेते हैं और उन्हें अनमोल उपहार भी देते हैं। पंडित शांतनू पांडेय के अनुसार सुबह 5:49 बजे से शाम 6:1 बजे तक राखी बांधने के लिए बेहद शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान सौभाग्य योग होने से यह विशेष फलदायक रहेगा। उनके अनुसार बहनें सबसे पहले राखी अपने आराध्य देव को अर्पित करें और भाई के सुखद जीवन की कामना करें। इसके बाद वह अपने भाइयों को राखी बांधें।
विज्ञापन

झूला झूले राधा संग नंद किशोर....
झांसी। सावन मास के समापन एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में गोपाल जी मंदिर में श्रावण मास समारोह महासमिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने झूला गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना मासूम, मुकेश वर्मा, सुदामा सोनी, हरविंद कुमार नीरज, राम कुमार तिवारी ने झूला झूल रहे नंदलाल, मथुरा की कुंज गलिन में एवं सावन में झूला झूले राधा संग नंद किशोर... को मोहक अंदाज में गाया। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, सुशीला दुबे, संध्या त्रिपाठी, राधे चौबे, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे। इधर श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में फूटा चौपड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान का फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। बर्फ की झांकी भी सजायी गई। रवि तिवारी और उनके साथियों ने शिव कलेवा के बुंदेली गीत गाए। महादेव को 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, कैलाश सक्सेना आदि मौजूद रहे। मढ़िया मुहल्ला स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर का भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, वीरेंद्र खंडेलवाल, अवधेश कंचन, चिंटू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed