फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sisters were abducted and sexual harassment by bullies

बहनों को दबंगों ने किया अगवा: बड़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और छोटी के साथ छेड़छाड़, दो दरिंदे गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 10:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 10:58 PM IST
सार

शुक्रवार की दोपहर को दो बहनें छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थीं। इनमें बड़ी की उम्र उन्नीस साल है जबकि छोटी सत्रह साल की है। उनाव थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बहनें पैदल अपने घर जा रही थीं।

विज्ञापन
Sisters were abducted and sexual harassment by bullies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को दतिया जनपद के उनाव थाना क्षेत्र में स्कूल से लौट रहीं दो बहनों को दबंगों ने अगवा कर लिया और एक मकान में बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जबकि छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़ित युवती ने घर आकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश मगर परिवार वालों ने बचा लिया। उसे गंभीर अवस्था में झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गुस्साई भीड़ ने थाना घेर लिया। भीड़ का आक्रोश देख पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर को दो बहनें छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थीं। इनमें बड़ी की उम्र उन्नीस साल है जबकि छोटी सत्रह साल की है। उनाव थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बहनें पैदल अपने घर जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में चार युवक मिले और इनका रास्ता रोककर खड़े हो गए। जब दोनों बहनों ने शोर मचाने की कोशिश की तो यहां से इन्हें खींचकर पास के एक मकान में ले गए। यहां बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की गई। बाद में दोनों को धमकाते हुए वहां से भगा दिया। दोनों बहने अपने घर पहुंची और यहां बड़ी बहन ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार वालों ने किसी तरह से युवती को फंदे से उतारा और झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 

परिवार के लोग मामले की रिपोर्ट दर्जकराने के लिए थाने पहुंचे मगर पुलिस जांच का बहाना बनाकर रिपोर्ट दर्ज करने से बचती रही। बाद में यहां भारी भीड़ पहुंच गई और थाने का घेराव कर लिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना के चार आरोपी ध्रुव राय, अमन यादव, आदित्य यादव व विक्की साहू पर सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। यह चारों एक ही गांव के हैं। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। दतिया के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि भांडेर एसडीओपी और महिला पुलिस इंस्पेक्टर से मामले की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती पीड़िता की भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed