फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sister performed brother's last rites... reached cremation ground with mother

Jhansi News: बहन ने किया भाई का अंतिम संस्कार...मां के साथ पहुंची श्मशान घाट

Fri, 11 Aug 2023 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sister performed brother's last rites... reached cremation ground with mother
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली इलाके में नगर निगम की पार्किंग के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया लेकिन, परिवार में किसी पुरुष सदस्य के मौजूद न होने से अंतिम संस्कार की सारी रस्में उसकी छोटी बहन को निभानी पड़ी। आंखों में आंसू भरकर छोटी बहन ने ही मां के साथ श्मशान घाट पहुंचकर भाई के शव को मुखाग्नि दी।

कोतवाली के तलैया मोहल्ला निवासी संजय कुशवाहा (36) पुत्र भगवान दास पिछले 4 साल से रक्सा में रह रहा था। जीविकोपार्जन के लिए वह ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम की पार्किंग के पास संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक करीब 20 साल से उसके पिता भगवान दास लापता हैं। परिवार में अब मां रामकली समेत दो बेटी एवं एक बेटा है। बेटा रवि काफी बीमार हो जाने की वजह से चलने फिरने में भी लाचार है। वहीं, बेटी मीनू और सपना की शादी हो चुकी है। संजय ही परिवार में इकलौता कमाने वाला था। कोतवाल संजय गुप्ता के मुताबिक संजय अक्सर बीमार रहता था। नशा भी करता था। इस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया लेकिन, परिवार में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में छोटी बहन मीनू ने ही उसके अंतिम संस्कार की रस्म निभाई। अंतिम संस्कार में रामराजा स्वयं सेवी संस्था के श्याम सुंदर शर्मा ने भी मदद की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed