{"_id":"64babccb401775a9cb0d09f6","slug":"sister-now-i-dont-want-to-live-brother-said-on-the-phone-i-have-eaten-poison-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-138959-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बहन, अब मैं जीना नहीं चाहता...फोन पर बोला भाई-मैंने जहर खा लिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बहन, अब मैं जीना नहीं चाहता...फोन पर बोला भाई-मैंने जहर खा लिया, मौत
विज्ञापन
दो माह से मायके में रह रही थी पत्नी, घरेलू विवाद के चलते उठाया आत्मघाती कदम
फाइल फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले करीब दो माह से मायके में रह रही थी। इस वजह से युवक काफी परेशान रहता था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने अपनी बहन को फोन करके कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने जहर खा लिया। अचेत हाल में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
मोंठ के बमरौली गांव निवासी राम कैलाश (30) पुत्र गजराज ऑटो चलाता था। बृहस्पतिवार सुबह घर से वह ऑटो लेकर निकला। दोपहर करीब दो बजे उसने बहन को फोन लगाकर बात की और बोला कि अब वह जिंदगी से निराश हो गया। जीने की कोई इच्छा नहीं बची। बहन ने ढांढस बंधाने की कोशिश की तो राम कैलाश ने बहन को बताया कि उसने जहर खा लिया है। कुछ देर बाद वह मर जाएगा।
यह सुनकर उसकी बहन घबरा गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह मोंठ के नेहरू नगर के पास सड़क किनारे ऑटो में बेसुध मिला। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक राम कैलाश का पत्नी से विवाद चल रहा था। पिछले दो माह से पत्नी तीनों बच्चों काजल (12), शिवा (10), राशि (7) को लेकर मायके में रह रही थी। पत्नी के वापस न लौटने से राम कैलाश परेशान था। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।