फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sipri overbridge work complete.

सीपरी ओवरब्रिज का निर्माण पूरा

Mon, 19 Apr 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
sipri overbridge work complete.
झांसी। महानगर के यातायात के लिए अच्छी खबर है। सीपरी बाजार में सात साल से बन रहे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। जल्द ही इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे सीपरी बाजार क्षेत्र का यातायात सुगम हो जाएगा। लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीपरी बाजार में ओवरब्रिज बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। 27 सितंबर 2012 को झांसी आए प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण की घोषणा की थी और जून 2014 में काम शुरू किया गया था। काम पूरा होने की अवधि तीन साल तय की गई थी। यानी कि ब्रिज का निर्माण 2017 में पूरा होना था। सेतु निगम ने ब्रिज की दोनों भुजाएं बनाकर अपने हिस्से का काम निर्धारित अवधि में पूरा कर दिया था। रेलवे ट्रैक के ऊपर का हिस्सा रेलवे को बनाना था। रेलवे ने इसमें लंबा वक्त लगा दिया। काफी समय तक तो काम बंद ही बना रहा। लेकिन अब जाकर ब्रिज तैयार हो गया है। डामर की सड़क डाल दी गई है। पेंटिंग व लाइट लगाने का काम जारी है। मंगलवार तक ये काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद ब्रिज आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed