{"_id":"5c686cfcbdec224d9d1960a0","slug":"sipri-overbridge-incomplited","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या नहीं सुलझी, अब होगी आरपार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या नहीं सुलझी, अब होगी आरपार की लड़ाई
Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
sipri overbridge jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा होने से सीपरी में व्यापार चौपट होने की कगार पर है। सर्विस रोड खराब होने और अक्सर लगने वाला जाम इसकी वजह है। वर्तमान में कई व्यापारी आर्थिक तंगी से जू रहे हैं। अगर ओवरब्रिज जल्द पूरा न हुआ और अन्य समस्याएं नहीं सुलझीं, तो वह आरपार की लड़ाई लडे़ंगे और आंदोलन शुरू करेंगे।
सीपरी बाजार में लगभग चार से पांच वर्ष पहले तक प्रतिदिन 50 लाख रुपये से ऊपर का व्यापार होता था। यहां खरीददारी के लिए झांसी ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी ग्राहक आते थे लेकिन अब ऐसा सुनहरा दौर नहीं रहा। सीपरी के व्यापारियों के मुताबिक वर्तमान में लगभग 400 छोटी-बड़ी दुकानें हैं। इनमें कुछ तो बेहद मशहूर रही हैं लेकिन ओवरब्रिज निर्माण में हो रही हीलाहवाली, मुख्य सड़क के बेहद खराब होने और जाम की समस्या ने स्थानीय व्यापार को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इसके अलावा पेयजल, पार्किंग का अभाव और सार्वजनिक शौचालय जैसी सुविधाएं भी न तो दुकानदारोें को मिल रही हैं और न ही ग्राहकों को।