{"_id":"60a57c9a8ebc3edca622f222","slug":"sipri-inspecter-suspended-jhansi-news-jhs1952405139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने पर नपे सीपरी इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत सिपाही भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने पर नपे सीपरी इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज समेत सिपाही भी निलंबित
विज्ञापन
police.jpeg
- फोटो : police.jpeg
झांसी। एक मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करना थाना सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को भारी पड़ गया। एसएसपी ने आरोपियों के जमानत पर रिहा हो जाने के बाद इंस्पेक्टर, ग्रासलैंड चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह एवं सिपाही कृष्ण मुरारी को निलंबित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला 14 मई का है। सिमरधा इलाके में कुछ युवक फोटोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान युवकों का एक दूसरा गुट वहां आ धमका। इन युवकों ने फोटोग्राफी कर रहे युवकों से अपनी फोटो खींचने को कहा लेकिन, उन्होंने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि बाहरी युवकों ने पहले से मौजूद युवकों को जमकर पीटा एवं कैमरा छीनकर भाग गए।
भुक्तभोगी युवक सीपरी बाजार थाने पहुंचे। यहां उन्होंने कैमरे समेत नकदी के लूटपाट की बात पुलिस को बताई लेकिन, उनकी तहरीर पर सीपरी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 के बजाए मारपीट की मामूली धारा 323, 526 के तहत मामला लिखकर उसे रफा-दफा करने की कोशिश की। बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में दाखिल किया गया लेकिन, हल्की धाराओं की वजह से उनको जमानत मिल गई।
विज्ञापन
उधर, पीड़ित इस मामले को लेकर एसएसपी के पास पहुंच गए। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी राजेश सिंह को सौंपी। बुधवार को एसएसपी रोहन पी कनय खुद भी सीपरी बाजार थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले को सही पाते हुए देर शाम को थाना सीपरी बाजार के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, ग्रासलैंड पुलिस चौकी इंचार्ज एवं सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मिर्नवा चौकी इंचार्ज पंकज मिश्र को भी निलंबित किया गया है।