{"_id":"63c98250ff48594b201a87eb","slug":"singnature-tower-builder-again-report-jhansi-news-jhs2373255178-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिग्नेचर टॉवर में फ्लैट पर कब्जा न देने पर बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिग्नेचर टॉवर में फ्लैट पर कब्जा न देने पर बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
झांसी। भगवती सिग्नेचर टॉवर में फ्लैट पर कब्जा न दिए जाने से नाराज आवंटी ने प्रेमनगर थाने में बिल्डर संदेश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
सारंध्रा नगर कॉलोनी निवासी नवीन आनंद ने पुलिस को बताया कि बिल्डर संदेश गुप्ता ने राजगढ़ में भगवती सिग्नेचर टॉवर के नाम से मल्टी स्टोरी का निर्माण कराया। यहां आशियाना दिलाने के नाम पर बिल्डर ने लोगों से एडवांस में रकम भी ले ली थी। हर व्यक्ति से 30-35 लाख रुपये वसूले गए। यहां 70 फ्लैट बुक करके बिल्डर ने करीब 25 करोड़ रुपये एकत्रित कर लिया। शुरूआत में यहां तेजी से काम कराया गया लेकिन, पैसा मिलने के बाद बिल्डर ने प्रोजेक्ट पूरा करने में दिलचस्पी दिखानी कम कर दी। दस साल बाद भी लोगों को फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया। बिल्डर से जब कब्जा देने की बात कही जाती, तब बहाने बनाकर उन लोगों को टहला देता। परेशान होकर आवंटी ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक तहरीर के आधार पर बिल्डर संदेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
नवाबाद समेत अन्य थानों में भी दर्ज हैं बिल्डर संदेश गुप्ता पर मुकदमे
बिल्डर संदेश गुप्ता के खिलाफ नवाबाद, सीपरी बाजार समेत अन्य थानों में भी धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज है। बिल्डर संदेश गुप्ता रेलवे स्टेशन के ठीक सामने रेलवे की संपत्ति पर व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण करा रहा है लेकिन, इसका निर्माण भी पूरा नहीं हुआ। इसके चलते यह प्रोजेक्ट भी विवादों में घिर गया। यहां के आवंटियों ने भी नवाबाद थाने में बिल्डर संदेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि कई दफा इस संबंध में अफसरों से मिल चुके हैं।