फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Singer returning from Mumbai dies in Bandra Superfast

Jhansi News: मुंबई से लौट रहे गायक की बांद्रा सुपरफास्ट में मौत

Fri, 11 Jul 2025 03:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
Singer returning from Mumbai dies in Bandra Superfast

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुंबई से झांसी आ रहे नगरा निवासी नरेश साहू (58) की बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन में मौत हो गई। वह मुंबई में रहकर स्टेज पर गायन करते थे। ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी ने शव नीचे उतारा। हार्ट अटैक से उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दो साल पहले उनके इकलौते बेटे की भी असमायिक मौत हो चुकी।

थाना प्रेमनगर के नगरा गणेश नगर निवासी नरेश साहू परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। स्टेज पर गाना गाते थे। रिश्तेदार उनके अभी झांसी में रहते हैं। बुधवार को मुंबई से बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हुए वह झांसी आ रहे थे। झांसी पहुंचने से पहले सहयात्रियों को उनकी मौत के बारे में पता चला। यात्रियों ने ही जीआरपी को सूचना दी। उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नरेश को बीस दिन पहले भी हार्ट अटैक आया था। दवा लेने पर आराम हो गया था। उनके इकलौते बेटे आकाश की दो साल पहले बीमारी इसी तरह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी मौत की खबर लगते ही पत्नी मंजू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed