फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sinchai yantric lalitpur win match

सपरार ब्लू स्टार और सिंचाई यांत्रिक ललितपुर ने जीते मैच

Wed, 03 Feb 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sinchai yantric lalitpur win match
झांसी। मंगलवार को सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स द्वारा इरिगेशन डिपाटमेंट क्रिकेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का पहला मैच सपरार ब्लू स्टार और सिंचाई यांत्रिक इलेविन के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मैच आईएनपी वॉरियर्स बनाम इरिगेशन ललितपुर के बीच खेला गया। मैच के दौरान सपरार ब्लू स्टार और सिंचाई यांत्रिक ललितपुर ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंचाई यात्रिक की टीम ने बल्लेबाज असद के नाबाद 39 और हमजा के 34 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 97 रन बनाए। सपरार ब्लू स्टार के पांचाल, राजकुमार एवं नवीन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सपरार ब्लू की टीम ने आठ विकेट से मैच जीता। सपरार ब्लू स्टार की ओर से दीपांकर राव के 41, नवीन ने नाबाद 28 रन बनाए। दीपांकर राव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मैच आईएनपी वॉरियर्स और इरिगेशन ललितपुर के बीच खेला गया। जिसमें आईएनपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 81 रन बनाए। जवाब में इरिगेशन ललितपुर के बल्लेबाज मनोज के नाबाद 61 रनों के मदद से मैच को छह विकेट से जीता। इस मौके पर पंकज कौशिक, संदीप रावत, षष्टेश्वरनाथ, राहुल श्रीवास्तव, हमाजा हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed