Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Silver worth Rs 50 lakh caught in train

Jhansi News: ट्रेन में पकड़ी 50 लाख रुपये की चांदी

Mon, 24 Apr 2023 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Silver worth Rs 50 lakh caught in train
झांसी। आरपीएफ की टीम ने बीती रात ट्रेन में तीन युवकों के पास से 50 लाख रुपये की चांदी पकड़ी है। इसे जीएसटी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ को सूचना मिली थी कि 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस में कुछ लोग भारी मात्रा में चांदी की तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर आरपीएफ निरीक्षक रवींद्र कौशिक और डिटेक्टिव विंग की शिप्रा की अगुवाई में सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया गया।

इस दौरान जनरल कोच में तीन युवकों के पास से उनके बैग में 65 किलो 522 ग्राम वजन के चांदी के बिस्किट बरामद हुए, जिनकी कीमत 50 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। युवक आशीष, नीरज व ऋषि चांदी को विलासपुर से मथुरा ले जा रहे थे। वे चांदी से जुड़े कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके। पकड़ी गई चांदी जीएसटी के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed