फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Silver worth Rs 2.55 crore seized from AP Express

Jhansi News: एपी एक्सप्रेस से 2.55 करोड़ की चांदी बरामद

Tue, 20 Oct 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Silver worth Rs 2.55 crore seized from AP Express
आरपीएफ ने चांदी के साथ युवक को पकड़ा l श्रोत स्वयं
झांसी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में जांच के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की क्राइम विंग और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पोस्ट की संयुक्त टीम ने सोमवार को एपी एक्सप्रेस से 133 किलोग्राम चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया। चार सफेद प्लास्टिक के बोरों में मिले सामान की अनुमानित कीमत 2.55 करोड़ आंकी गई है। बरामद सामान के साथ बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। टीम ने युवक नारद तोमर को पकड़कर बरामद सामान के साथ राज्य कर विभाग (जीएसटी) को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्वालियर से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ की संयुक्त टीम ने एपी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में जांच की। इस दौरान चार सफेद प्लास्टिक के बोरों में डिब्बों और पन्नी में रखे चांदी के आभूषण मिले। आरपीएफ के विजिलेंस प्रभारी बबलू कुमार के मुताबिक, आभूषणों के अलावा शील्ड भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन


आगरा से नागपुर ले जाने का दावा
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नारद तोमर (22) निवासी ग्राम मोटिन, थाना अमोला, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। उसने आभूषण आगरा से नागपुर ले जाने की बात कही। उसका दावा था कि ये आभूषण आगरा की नमक की मंडी और लुहार गली के कुछ व्यापारियों के हैं। हालांकि, सामान के साथ बिल और परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी विभाग को सौंपा सामान
मामले की जानकारी मिलने पर राज्य कर विभाग, झांसी की सचलदल पंचम इकाई के सहायक आयुक्त मनीष श्रीवास्तव आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। उन्होंने बताया कि चांदी की वास्तविक कीमत का निर्धारण अधिकृत टंच संस्था से मूल्यांकन के बाद किया जाएगा। उसके बाद बिल न मिलने पर टैक्स वसूला जाएगा। शुद्ध चांदी पर टैक्स लगेगा और शेष धातु पर लोहे के हिसाब से टैक्स वसूला जाएगा। आवश्यक वजन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद सामान और संबंधित व्यक्ति को विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। अब राज्य कर विभाग मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed