{"_id":"64209954aa34b866b10b1997","slug":"sijwaha-sixer-and-prayagraj-won-the-match-jhansi-news-c-11-1-jhs1023-62665-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिजवाहा सिक्सर और प्रयागराज ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिजवाहा सिक्सर और प्रयागराज ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड क्रिकेट क्लब की आेर से आयोजित झांसी प्रीमियर लीग टी-10 टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में सिजवाहा सिक्सर और प्रयागराज ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सिजवाहा सिक्सर और नूर इलेवन बरेली के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिजवाहा सिक्सर की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 93 रन बनाए। राजस्थान राॅयल्स की ओर से आईपीएल में प्रतिभाग कर चुके आईपीएल खिलाड़ी कामरान खान ने 31, राजू खान ने 27 रनों का योगदान दिया। बरेली की ओर से गेंदबाजी करते हुए साहेब और सद्दाम ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में बरेली की पूरी टीम आठ विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी। बरेली की ओर से बल्लेबाज आतिफ ने 13 रन बनाए। सिजवाहा सिक्सर की ओर से कामरान खान ने दो विकेट लिए। कामरान खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मेरठ और प्रयागराज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 116 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज युवराज सिंह ने 56 एवं बलराम पांडेय ने 25 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
मेरठ की ओर से गेंदबाज शाकिर अली ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम छह विकेट के नुकसान पर 96 रन ही बना सकी। जिसमें बल्लेबाज मोंटी ने 53 और दानिश चौधरी ने 26 रन बनाए। प्रयागराज की ओर से युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का संचालन अरविंद यादव ने एवं आभार निदेशक अंकित सोनी ने व्यक्त किया।