फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sidharth murder case

सबूत जुटाने को हवा में तीर चला रही पुलिस

Sun, 23 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 23 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
झांसी। सिद्धार्थ हत्याकांड एक सप्ताह गुजरने के बाद भी पुलिस के लिए पहेली बना है। कोई सबूत हाथ नहीं लगने पर पुलिस हवा में तीर चला रही है। हैरानी तो यह है कि हत्या अथवा आत्महत्या की गुत्थी भी अभी तक उलझी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी आफीसर्स कॉलोनी के नजदीक बने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के क्वार्टर में परशुराम रहते हैं।



16 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ साले  मेवालाल उर्फ बन्ने निवासी बीएसएनएल कॉलोनी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने बीएसएनएल कॉलोनी ललितपुर रोड गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनका पुत्र सिद्धार्थ वहां से चला आया। दोपहर करीब ढाई बजे जब परशुराम पत्नी के साथ लौटकर आए तो घर में सिद्धार्थ का खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा मिला। वह बबीना के एक स्कूल में 11वीं का छात्र था। मामले में पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




वहीं, हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस एक सप्ताह बाद भी हवा में तीर चलाती नजर आ रही है। गुत्थी में उलझी पुलिस यह तक स्पष्ट नहीं कर सकी है कि सिद्धार्थ की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि सिद्धार्थ मामा के घर से बिना चाबी लेकर आया था। उसको घर का ताला तोड़ते समय आसपास के लोगों ने देखा था। इसके बाद उसके घर के अंदर न कोई आया और न गया। मगर पुलिस के सामने प्रश्न खड़े हुए हैं कि यदि कोई आया नहीं तो फिर जिस तमंचे से गोली चली वह कहां है? उसने फोटो क्यों फाड़ी? शर्ट के बटन कैसे टूटे? थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी हत्या अथवा आत्महत्या के मसले पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed