फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shri Ramcharitmanas is the main means to cross the ocean of existence in Kalyug: Shastri

कलयुग में भवसागर पार करने के लिए श्रीरामचरितमानस प्रमुख साधन : शास्त्री

Mon, 23 Dec 2024 12:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
Shri Ramcharitmanas is the main means to cross the ocean of existence in Kalyug: Shastri

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



रानीपुर। मोहल्ला लाड़गंज स्थित पंचमुखी महादेव एवं ज्वाला मंदिर पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा के पहले मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। कथावाचक शास्त्री रामनाथ महाराज बग्गी में सवार थे। महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रहीं थीं।




कलश यात्रा के दौरान डीजे पर धार्मिक गीत बज रहे थे। युवा ध्वजा पताका के साथ व आगे तमाम घोड़े नृत्य करते चल रहे थे। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ी माता मंदिर देवरी, बाजार, शिवालय, संतोषी माता मंदिर, गंज, बस स्टैंड आदि जगहों से गुजरती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई। संबोधन में कथावाचक पं. रामनाथ महाराज ने कहा कि कलयुग में भवसागर पार करने के लिए श्री रामचरितमानस एवं श्रीमद्भागवत कथा दो साधन हैं। यदि मानव सच्ची मन से उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण, मनन करें तो उसका जीवन सार्थक हो सकता है। इस अवसर पर मंदिर की पुजारिन जमुना देवी कुशवाहा, पंडित हरनारायण श्रोतीय, आशाराम कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, रामकुमार, ममता, जयकुंवर, भगवती राजेश, चंद्रभान कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed