फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shri ram katha

ओरछा में आज से शुरू होगा श्रीरामकथा का मंचन

Sun, 03 Apr 2022 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
shri ram katha
ओरछा (झांसी)। पर्यटन एवं धार्मिक नगरी ओरछा की रामनवमी इस बार ऐतिहासिक होने वाली है। अबकी मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित भव्य प्राकट्य पर्व का आयोजन होना है। रामनवमी के अवसर पर 4 से 10 अप्रैल तक रोजाना शाम 6.30 बजे से ओरछा के बेतवा नदी तट के कंचना घाट पर श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

सात दिवसीय लीला की प्रस्तुति रंगरेज कला संस्कार उज्जैन द्वारा किया जा रहा है। इसमें फि ल्म और धारावाहिकों से जुड़े कलाकार प्रमुख भूमिका निभाएंगे। लीला में 90 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। कलाकारों में भगवान श्रीराम का किरदार तमिल फि ल्मों के अभिनेता सुनील शर्मा निभाएंगे। टेलीविजन अभिनेत्री परिधि शर्मा सीता का किरदार निभाएंगी। वहीं, टेलीविजन अभिनेता व गायक देवर्ष नागर लक्ष्मण की भूमिका करेंगे। हनुमान जी का किरदार फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह निभाएंगे। इसके अलावा रावण का किरदार प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत इस्सर निभाएंगे। लाइटिंग और साउंड के साथ यह लीला मंचन पहली बार भव्य तरीके से होगा।
विज्ञापन

चार अप्रैल को शिव विवाह, रावण का विश्व विजय अभियान, श्रीराम जन्म, गुरु विश्वामित्र व दशरथ संवाद का मंचन होगा। 05 अप्रैल को ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, वाटिका प्रसंग, धनुष यज्ञ, रावण, वाणासुर संवाद, लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन होगा। 06 अप्रैल को श्रीराम बरात, श्रीराम राज्य की घोषणाएं, कैक यी-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकयी संवाद, श्रीराम वन गमन दिखाया जाएगा। 07 अप्रैल को श्रीराम-निषादराज मिलन, केवट प्रसंग, दशरथ देवलोक गमन, भरत-कैकयी संवाद का मंचन होगा। वहीं 08 अप्रैल को भरत मिलाप, सीता हरण, जटायु गमन, शबरी को भक्ति का ज्ञान और 9 अप्रैल को श्रीराम-हनुमान मिलन, श्रीराम-सुग्रीव मैत्री, बाली वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन का मंचन होगा। आखिरी दिन सेतुबंध, रामेश्वर स्थापना, रावण-अंगद संवाद, कुंभकरण, मेघनाद एवं रावण वध, श्रीराम का राज्याभिषेक कर लीला का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed