फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shot down

ट्रक चालक के कंधे व कमर में बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Sat, 01 Aug 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
shot down
shot down
झंासी। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लूट के प्रयास दौरान बदमाशों ने ट्रक चालक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महोबा जिले के थाना कबरई स्थित गंज निवासी विजय कुमार (28) ट्रक चालक हैं। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक क्रशर पर ट्रक से माल ले जाने काम करते हैं। बुधवार की रात करीब एक बजे वह माल लेकर बदौरा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच बदौरा मार्ग पर अचानक ट्रक खराब हो गया। ट्रक में सुधार न होने पर उनका साथी क्लीनर मिस्त्री को लेने छतरपुर चला गया। इंतजार में वह ट्रक के बाहर लेटे थे। इसी बीच दो बदमाशों ने पहुंचकर नाम पूछा। इसके बाद ट्रक में झांकने लगे। जिसके पूछताछ करने पर एक बदमाश ने तमंचा निकालकर विजय को दो गोली मारी। एक गोली कंधे व दूसरी गोली कमर में लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बाद उनका साथी क्लीनर मौके पर पहुंचा। जहां खून से लथपथ हालत में विजय को देखकर घबरा गया। पुलिस ने उपचार के लिए छतरपुर के अस्पताल भेजा। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रह है। मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed