{"_id":"6afb688aef14efde100e24b3","slug":"shortage-of-dap-in-cooperative-societies-leads-to-delays-in-sowing-jhansi-news-c-11-jhs1019-917651-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सहकारी समितियों में डीएपी की कमी, बोआई में हो रही देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सहकारी समितियों में डीएपी की कमी, बोआई में हो रही देरी
विज्ञापन
बबीना। जनपद में खाद की किल्लत के संबंध में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की निदेशक सोनिया संदीप राजपूत ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया कि समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। वहीं निजी दुकानों पर खाद की कालाबाजारी किए जाने के आरोप भी उन्होंने पत्र में लगाए हैं।
पत्र में उन्होंने आगे बताया कि रबी फसलों की बोआई के समय किसानों को जरूरत के अनुसार डीएपी नहीं मिल पा रही है। इससे गेहूं, चना और मटर की बोआई प्रभावित हो रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सैकड़ों किसानों ने खाद की कमी की समस्या से अवगत कराया। किसानों की शिकायतों के आधार पर सदर तहसील क्षेत्र की सहकारी समितियों में खाद की उपलब्धता का संकट सामने आया है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनपद की सहकारी समितियों पर खाद की कमी की समीक्षा कराने, निर्धारित दरों पर किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।