Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man bathing in the strong current of the Rajghat canal was swept away.

Jhansi News: राजघाट नहर के तेज बहाव में नहा रहा युवक बहा

Tue, 17 Nov 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A young man bathing in the strong current of the Rajghat canal was swept away.
झांसी। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सोमवार को राजघाट नहर में नहाने के दौरान दिनारा (शिवपुरी) निवासी छत्रपाल (40) उसके तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश में पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम जुटी रहीं, लेकिन कई घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। अंधेरा हो जाने से रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन


दिनारा (शिवपुरी) के अलगी गांव निवासी छत्रपाल पुत्र माया के भतीजे की सास की मौत हो गई थी। छत्रपाल उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। इसके बाद छत्रपाल परिजनों के साथ राजघाट नहर में नहाने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहर का बहाव काफी तेज था। नहाते समय छत्रसाल बहाव में खुद को संभाल नहीं सका। देखते ही देखते गहरे पानी में बह गया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। यह सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने भी उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर थोड़ी देर में पुलिस पहुंच गई। छत्रपाल की पत्नी रंधीरा भी बेटों के साथ आ गई। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने तलाश शुरू किया। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक नहर में बहाव अत्यधिक तेज होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। अभी उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed