{"_id":"622cee39519cb319945591f1","slug":"short-circuit-fire-in-clothes-shop-jhansi-news-jhs216631590","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर के कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज के पास स्थित कपड़े की दुकान में शनिवार भोर में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का समान जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने के बाद उसके आसपास धुआं-धुआं छाया रहा। दुकानदार ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर करीब बीस लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।
थाना प्रेमनगर के नगरा के रतनपुरा मोहल्ला निवासी प्रिंस खानूजा की कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज के पास कपड़ों की दुकान है। प्रिंस के मुताबिक शुक्रवार रात दुकान बंद करके वह अपने घर चले गए। सुबह करीब पांच बजे दुकान के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि दुकान में आग लग गई। थोड़ी देर में वह भी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही दुकान का शटर खोला आग का भभका बाहर निकला। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। थोड़ी देर में थाना प्रभारी संजय शुक्ला पुलिस बल संग मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुला लिया गया। आसपास के लोगों एवं फायर ब्रिगेडकर्मियों की कड़ी मशक्कत से करीब तीन घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इसमं फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। अग्निकांड के दौरान दुकान के भीतर रखा सारा कपड़ा लकर खाक हो गया। व्यवसायी प्रिंस ने करीब बीस लाख रुपये के नुकसान की बात पुलिस को बताई है हालांकि उनका कहना है कि दुकान के अंदर नकदी नहीं थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली से नया माल मंगाया था।