{"_id":"5e3338928ebc3e4b3d60ffa2","slug":"shopsmen-removed-encrochment-jhansi-news-jhs1588140129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी व्यापारियों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी व्यापारियों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
झांसी। महानगर की सब्जी व फल मंडी में अस्थाई फड़ों पर अतिक्रमण को हटाने का फरमान जारी होने पर मंडी परिषद द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया था। व्यापारियों ने विरोध के रूप में मंडी बंद का एलान किया था। लेकिन, वृहस्पतिवार को मंडी के अधिकतर व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है।
फल मंडी में स्थाई दुकानों की संख्या कुल 49 है जबकि सब्जी मंडी में कुल 93 दुकानों का आवंटन है। वर्ष 2013 से पहले सब्जी मंडी व फल मंडी में लगभग 90 व्यापारियों को मंडी परिसर में अस्थाई रूप से फड़ों को आवंटित किया गया था। जिससे की फुटकर रूप से व्यापार किया जा सके। लेकिन, व्यापारियों द्वारा फड़ों पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करा लिया गया था। शासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का फरमान जारी होते ही मंडी परिषद हरकत में आया और अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके लिए कई बार बैठक भी की गई थीं। लेकिन, कुछ लोगों ने इसके विरोध में बंद का एलान कर दिया था। जब इस संबंध में मंडी परिषद के सचिव ने वार्ता की तो दुकानदार स्वयं ही अतिक्रमण हटाने पर राजी हो गए, वृहस्पतिवार को कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण भी हटा लिया है।
इस संबंध में मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। लेकिन, कुछ ने विरोध किया था। दुकानदारों के साथ बैठक कर हल निकाला गया और व्यापारी स्वयं ही अतिक्रमण हटाने पर राजी हो गए हैं। कई व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण हटा लिया गया है।