फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopping with ' Darling ' also showed color

शॉपिंग संग ‘लाडले’ ने भी दिखाया रंग

Fri, 03 Jun 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shopping with ' Darling ' also showed color
amar ujala festiwal, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ के तीसरे दिन शॉपिंग संग ‘लाडले’ को भी अपना रंग दिखाने का मौका मिला। ओपन स्टेज सिंगिंग एंड डांस कॉम्पटीशन में कई होनहारों ने अपना रंग दिखाया।
विज्ञापन


क्राफ्ट मेला मैदान में लगा अमर उजाला का शॉपिंग फेस्टिवल हर दिन बीतने के साथ परवान चढ़ता जा रहा है। मेले में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। लोगों को लुभाने के लिए कई स्टालों ने आकर्षक ऑफर भी लगा रखे हैं। समय के हिसाब से बदलते सोफे, मेज, कुर्सियां, कपड़े, शोपीज आदि की नई-नई वैराइटियां और लोगों को खूब रास आ रहीं हैं। मेले में बच्चे से लेकर बुजुर्ग यानी हर वर्ग के लिए सब कुछ है। बृहस्पतिवार को फेस्टिवल में झूलों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया, वहीं खाना-पान स्टालों का भी लोगों ने स्वाद चखा।
विज्ञापन


इसके साथ ही किचन से जुड़ी वस्तुओं पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। आकर्षक कड़े, बुने सूटों और कुर्तियों की युवतियों ने जमकर खरीददारी की। इसके साथ ही तीन माह के लिए फोर-जी डाटा, कॉल, मैसेज फ्री दे रहे लाइफ के मोबाइल स्टाल पर युवाओं की संख्या देखने लायक रही। अमित कुमार ने बताया कि यह मोबाइल फोन पांच से बीस हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। मेले के तीसरे दिन ओपन स्टेज सिंगिंग एंड डांस कॉम्पटीशन में बच्चों, युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमिका, सौम्या, मान्या ने डांस तो सिराज, दीक्षा, मिर्जा बिलाल ने सिंगिंग प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नौ जून तक चलने वाले फेस्टिवल में आगे भी यह कॉम्पटीशन जारी रहेगा। इसलिए जो भी बच्चे, युवा अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, तो वह फेस्टिवल में आकर हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही रोशन डांस एकेडमी के कलाकारों ने शानदार डांस का जौहर दिखाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बड़ी डांसर बनने की चाहत
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में स्टेज मिलने के बाद लोगों की वाहवाही लूटने वाली आठ वर्षीय सौम्या ने कहा कि डांस का उन्हें बहुत शौक है। समर कैंप में उन्होंने डांस सीखा है। अब घर पर ही टीवी देखकर डांस सीख रही हैं। सौम्या कहती हैं कि वह बड़ी होकर डांसर बनना चाहती हैं।


डांस में ही भविष्य बनाना चाहती हूं
अमर उजाला द्वारा डांस का स्टेज मिलने से खुश 13 वर्षीय मान्या खरे ने कहा कि थोड़े समय के लिए उन्होंने डांस सीखा। अब हर दिन एक दो घंटे के लिए घर पर ही डांस प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने कहा कि अब वह डांस में ही भविष्य बनाना चाहती हैं।



200 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच हुई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र कनकने, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस अर्गल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा अर्गल ने करीब दो लोगों का स्वास्थ्य जांचा और निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। डॉ. अनु निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed