फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shopkeepers distressed over plans to vacate shops; say winding up business abruptly is not easy.

Jhansi News: दुकानें खाली कराने की बात से दुकानदारों की बढ़ी परेशानी, बोले- अचानक कारोबार समेटना आसान नहीं

Thu, 03 Sep 2026 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers distressed over plans to vacate shops; say winding up business abruptly is not easy.
गुरसराय। नगर की सब्जी मंडी में निजी भूमि पर अस्थायी रूप से किराए पर संचालित दुकानों को खाली कराने की बात सामने आने के बाद दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। वर्षों से इसी कारोबार के सहारे परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि दुकानें भले ही निजी भूमि पर अस्थायी रूप से किराए पर संचालित हैं, लेकिन उनका कारोबार यहीं जम चुका है। दुकान में रखा सामान, तराजू, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामग्री को अचानक समेटकर दूसरी जगह ले जाना उनके लिए आसान नहीं है। वहीं, नई जगह दुकान लगाने के लिए दोबारा खर्च करना पड़ेगा ।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि दुकान खाली कराने से पहले उन्हें पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना सामान हटा सकें और कारोबार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। उनका कहना है कि अचानक दुकानें बंद होने से केवल उनका कारोबार ही प्रभावित नहीं होगा, बल्कि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘एकाएक दुकान बंद हुई तो परिवार कैसे चलेगा’

दुकानदारों का कहना है कि उनका कारोबार रोज की बिक्री पर निर्भर है। सब्जी और अन्य सामान का व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों के लिए एक-दो दिन भी कारोबार बंद रहना आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। ऐसे में उनका कहना है कि उनकी मजबूरी को समझते हुए उन्हें पर्याप्त मोहलत दी जाए, जिससे उनके सामने अचानक रोजी-रोटी का संकट न खड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed