फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shop shut doun

उपद्रवियों की दहशत से धड़ाधड़ गिरे दुकानों के शटर

Thu, 07 Dec 2017 02:17 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 07 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
shop shut doun
bajarangdal voilence - फोटो : demo
बुधवार की शाम मिनर्वा चौराहे के पास उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने बेखौफ ढंग से एक के बाद एक दर्जन भर ऑटो और चौपहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के धड़ाधड़ शटर डाल दिए। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी घटना को अंजाम देकर आसानी से मौके से भाग निकले।  
विज्ञापन

मिनर्वा चौराहे पर पहुंचे उपद्रवियों ने चौराहे से कोतवाली की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी होने वाली गाड़ियों को निशाना बनाया। लाठी - डंडों से उन्होंने गाड़ियों के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। जो गाड़ी सामने आई, उस पर उन्होंने डंडे बरसाए। इस तरह से उपद्रवियों ने एक के बाद एक दर्जन भर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तकरीबन पंद्रह मिनट तक उनका यह तांडव बेखौफ अंदाज में चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, इससे पहले कि पुलिस हरकत में आती, उपद्रवी घटना को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो लिए। इस घटना से आसपास के दुकानदार भी घबरा गए। लूटपाट के डर से उन्होंने अपनी दुकानों के शटर नीचे गिरा दिए। पुलिस के पहुंचने के बाद ही दुकानें खोली गईं। बाद में सुरक्षा की दृष्टि से मिनर्वा चौराहे से मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर मार्ग तक भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनाती कर दी गई।  
विज्ञापन


कार में रखा शादी का समान उड़ाया
उरई निवासी अब्दुल कदीर के घर 12 दिसंबर को शादी है। वह परिवार के साथ शादी की खरीदारी करने झांसी आए थे। सामान खरीदकर उन्होंने कार में रखा और दुबारा खरीदारी के लिए बाजार पहुंच गए। वापस लौटे तो उनकी कार क्षतिग्रस्त थी और कार में रखा सामान भी गायब था। इसी तरह निवाड़ी निवासी जितेंद्र भी अपने परिवार के साथ कार से खरीदारी करने झांसी आए थे। उनके सामने ही भीड़ ने आकर कार क्षतिग्रस्त कर दी। प्रेमनगर में रहनेे वाले अजय सिंह की कार समेत करीब तीन ऑटो में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई
तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी में तोड़फोड़ की तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

- जेके शुक्ल, एसएसपी

कार्यकर्ताओं ने नहीं किया बवाल
जुलूस को समाप्त कर सभी कार्यकर्ता वापस चले गए थे। मिनर्वा चौराहे पर हुई घटना में हमारे किसी भी कार्यकर्ता का हाथ नहीं है। यह संगठन को बदनाम करने की साजिश है।
- अंचल अड़जरिया, जिला महामंत्री - विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed