फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shop selling fake liquor sealed, investigation into others also started

Jhansi News: नकली शराब बेचने वाली दुकान सील, अन्य की भी जांच शुरू

Fri, 15 Mar 2024 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Shop selling fake liquor sealed, investigation into others also started
फालोअप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस ने बुधवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र में नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। यहां बनने वाली शराब की मोंठ की लाइसेंसी दुकान में बिक्री होते पाई गई थी। इस पर दुकान को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। इसके अलावा अन्य दुकानों की भी जांच शुरू कर दी गई है। शराब के नमूने लिए जा रहे हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी।
बड़ागांव के बराठा में एक मकान में नकली देसी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई थी। जांच में सामने आया था कि यहां बन रही शराब मोंठ की एक लाइसेंसी दुकान पर बेची जा रही है। इस मामले में प्रदेश के आबकारी मंत्री ने यहां रह चुके आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह को निलंबित कर दिया था। मौजूदा समय में इनकी तैनाती अलीगढ़ में है। इसके बाद अब आबकारी विभाग की ओर से नकली शराब बेचने के मामले में मोंठ की लाइसेंसी दुकान को सील कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जिले की देसी शराब की सभी दुकानों की जांच शुरू कर दी गई है। दुकानों से शराब के नमूने लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसमें घालमेल सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


सरपरस्ती में चल रहा है अवैध शराब का खेल
झांसी में नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़े जाने और इसके लिए जिम्मेदार मानते हुए तत्कालीन आबकारी निरीक्षक को निलंबित किए जाने से जाहिर है कि यहां अवैध शराब का खेल विभागीय सरपरस्ती में चल रहा है। इसी का नतीजा है कि यहां महानगर में खुलेआम कच्ची शराब के अड्डे संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा गांव-गांव में धड़ल्ले से इसकी बिक्री हो रही है। बावजूद, रोकथाम के कारगर उपाय नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कच्ची शराब के अड्डों पर लगातार दबिशें दी जा रहीं हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed