फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Shoes were left in the train, RPF returned them

Jhansi News: ट्रेन में छूट गए थे जूते, आरपीएफ ने लाैटाए

Fri, 13 Feb 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shoes were left in the train, RPF returned them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। राजधानी एक्सप्रेस में यात्री के 17 हजार रुपये कीमत के जूते छूट गए थे। इसे 892 किलोमीटर दूर आरपीएफ ने बरामद कर संबंधित को सुपुर्द किए। 12 दिन तक संभालकर रखे जूतों का थैला बृहस्पतिवार को यात्री के परिचित व्यक्ति को सौंपे दिया गया।

बंगलूरू से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (22691) के कोच नंबर बी-10 की सीट नंबर 43 पर कर्नाटक के कागा दासपुरा बंगलूरू के रहने वाले लक्ष्मी नारायण गणेशन 30 जनवरी को बंगलूरू से बल्लारशाह तक की यात्रा कर रहे थे। वह 17 हजार रुपये कीमत के चार जूते खरीदकर ले जा रहे थे। ट्रेन के बल्लारशाह स्टेशन पहुंचने पर वह सामान लेकर उतर गए लेकिन सीट के नीचे रखे जूतों का बैग लेना भूल गए।
विज्ञापन


इसकी शिकायत उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई। इस पर कंट्रोल रूम ने झांसी स्टेशन के आरपीएफ को सूचना दी। 892 किलोमीटर दूर करीब सवा 12 घंटे बाद ट्रेन के झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ कर्मी कोच में पहुंचे और जूते का थैला बरामद किया। इसकी जानकारी यात्री को दी गई। यात्री को अपने जूते लेने में 12 दिन का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फरवरी को राहुल राय निवासी आजादपुर गढि़यागांव झांसी स्थित आरपीएफ थाने पहुंचे। आवश्यक दस्तावेज दिखाकर आरपीएफ को बताया कि उक्त जूते उसके मालिक के हैं। यात्री से बातकर आरपीएफ ने जूते का थैला राहुल के सुपुर्द कर दिया।

आरपीएफ थाना प्रभारी विकास पंचोली ने बताया कि यात्री के जूते राजधानी एक्सप्रेस में छूट गए थे। इसे संबंधित को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed