फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shivratri festival on 21 february

महाशिवरात्रि 21 को, भोले की भक्ति में विभोर होंगे भक्त

Wed, 12 Feb 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
shivratri festival on 21 february
shiv ratri - फोटो : Amar ujala

महानगर में भगवान शिव व पार्वती जी के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि 21 फरवरी शुक्रवार को श्रद्धालु उत्साह से मनाएंगे। ब्रह्म मुहूर्त से लेकर रात्रि के चार प्रहर में विशेष पूजा अनुष्ठान श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित किए जाएंगे। बम बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठेंगे। इस बार साधना सिद्धि योग रहेगा और रात 12 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसमें पूजा अनुष्ठान से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।

विज्ञापन


सनातन धर्म एवं ज्योतिष शास्त्रों में परमात्मा की साधना के लिए तीन बेहद रातें महत्वपूर्ण मानी जाती है। इनमें शरद पूर्णिमा, दीपावली की अमावस्या और महाशिवरात्रि है। पर्व पर मंदिरों व कई घरों में रात के चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वहीं श्री सिद्धेश्वर मंदिर, पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, मढ़िया महादेव मंदिर, बड़ा गांव गेट स्थित भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर आदि में भक्त अपने आराध्य के दर्शनों को उमडे़ंगे।
विज्ञापन


आचार्य हरीओम पाठक ने बताया कि महा शिवरात्रि पर्व पर दिन में साधना सिद्धि योग और रात 12 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। आचार्य शांतनू पांडेय ने बताया कि इस बार कई सालों बाद शश योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। त्योहार की सुबह चार बजे से सभी शिवालयों में अभिषेक शुरू हो जाएंगे। शहर में जगह - जगह शिव मंदिरों और धार्मिक संगठनों द्वारा भगवान शिव की भव्य बारातें निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठन निकालेंगे भव्य बारात

महानगर में हिंदूवादी संगठनों द्वारा 21 फरवरी को भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। जो शहर में भ्रमण कर गोविंद चौराहा के प्राचीन मढ़िया महादेव मंदिर में पहुंचेगी। लगभग एक हजार महिलाएं मंगल कलश लेकर चलेगी। बारात से पहले हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता लोगों में पीले चावल वितरित करेंगे।



महाशिवरात्रि पर हर साल शिव भक्तों द्वारा बारात शहर में गाजे - बाजे के साथ निकाली जाती है। इस बार भी बारात को भव्यता के साथ निकालने के लिए हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए है। संयोजक अंचल अड़जरिया ने बताया कि सभी कार्यकर्ता सफेद परिधान में रहेंगे। बारात में 11 डीजे और दो बैंड शामिल होंगे। बड़ा बाजार के मुरली मनोहर मंदिर तिराहा से शुरू होकर बारात सिंधी तिराहा, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट से होकर मढ़िया महादेव मंदिर में पहुंचेगी। इससे पहले बाजारों व मुहल्लों में लोगों को बारात में आमंत्रण के लिए पीले चावल प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed