फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   shivraj ko fayda, maharaj ko jhatka

शिवराज को फायदा, महाराज को झटका

Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
shivraj ko fayda, maharaj ko jhatka
मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान को फायदा हुआ है। - फोटो : ???? ????
शिवराज को फायदा, महाराज को झटका
विज्ञापन

झांसी । मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के 28 सीटों पर घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने जहां 19 सीटों पर अपना परचम फहराया तो 9 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हालांकि, ग्वालियर की एक सीट पर परिणाम घोषित होने के बाद भी कांग्रेसी मतदान स्थल पर डटे हैं तथा फिर से मतगणना करने की मांग कर रहे हैं।

बुंदेलखंड में भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले फायदे में रही है, पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले चंबल अंचल की 16 सीटों में से पांच सीटें भाजपा हार गई है, जो कि सिंधिया के लिए एक झटका है। सिंधिया के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी डबरा सीट पर भी इमरती देवी चुनाव हार गई हैं। मुरैना में भी पांच में से तीन सीटें झटकने में कांग्रेस कामयाब रही। इसके अलावा शिवपुरी जिले की करैरा सीट पर सिंधिया समर्थक भाजपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। उधर बुंदेलखंड में कमल निर्बाध रूप से खिला है। सागर के सुर्खी से लेकर बड़ा मलहरा तक सभी जगह कमल खिला है। लेकिन,सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवा और एंदल सिंह कंसाना चुनाव हार गए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में जीते विधानसभा प्रत्याशी
सीट पार्टी प्रत्याशी
सुर्खी- गोविंद सिंह (भाजपा)
बड़ा मलहरा- प्रद्युम्न सिंह लोधी(भाजपा)
भांडेर - रक्षा संतराम सिरौनिया(भाजपा)
सांवेर - तुलसीराम सिलावट (भाजपा)
डबरा - सुरेश राजे (कांग्रेस)
पोहरी- सुरेश धाकड़(भाजपा)
करैरा - प्रागीलाल जाटव (कांग्रेस)
ग्वालियरपूर्व - प्रद्युम्न सिंह तोमर(भाजपा)
आगरमालवा- बिपिन बानखेड़े (कांग्रेस)
सुमावली - अजब सिंह (कांग्रेस)
जौरा - राकेश सिंह सिकरवार(भाजपा)
अशोक नगर - जजपाल सिंह(भाजपा)
मुरैना -राकेश मावई (कांग्रेस)
दिमनी ृ- रवींद्र सिंह तोमर (कांग्रेस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed